WARRIORS OF MAHABHARAT

Downolad Latest Movies . and Serial here for free

ad

Featured post

How to download mahabharat starplus

दोस्तो हमारी सहायता करने के लिये नीचे दिये ads per click कीजिये। How to download mahabharat in android phone Step 1- download  and i...

Wednesday 29 August 2018

सितंबर में बुध करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वाले जातकों का चमकेगा भाग्य


ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नवग्रहों की स्थिति व उनका परिवर्तन मनुष्य के जीवन पर प्रभाव डालता है। सभी ग्रहों का अपना प्रभाव होता है, उनके अपने गुण होते हैं। जिसके आधार पर वे कार्य करते है वहीं व्यक्ति जीवन में उताार-चढ़ाव का कारण भी होते हैं। बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी ग्रह है। बुध ग्रह 2 सितंबर 2018 को सिंह राशि में रात 9 बजकर 16 मिनट पर प्रवेश करेगा। बुध अपनी प्रकृति के अनुसार सभी राशियों पर प्रभाव डालेंगे। बुध ग्रह को बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह की कृपा से व्यक्ति बुद्धिमान बनता और उसकी तर्क शक्ति भी बहुत होती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी जातक की कुंडली में बुध की शुभ स्थिति प्राप्त होती है तो जातक शिक्षा, शिक्षण, गणित, ज्योतिष, लेखाकार में दक्ष होता है। आइए जानते हैं बुध के राशि परिवर्तन से 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा...
budh gochar
मेष राशि
इस राशि में बुध पंचम भाव में गोचर करेगा। मेश राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। विवाहित व्यक्तियों के लिए संतान प्राप्ति की कामना पूरी होगी। इस दौरान घर में खुशी का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा, परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी करने वाले लोगों को थोड़े और अधिक प्रयासों की जरूरत है। अपनी जगह बनाए रखने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन आप हार नहीं मानेंगे। इस दौरान की गई यात्रा लाभदायक साबित होगी।
वृषभ राशि
आपकी राशि में बुध चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। बुध का गोचर आपके लिए काफी कठीन समय लेकर आएगा। इस समयकाल में आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आपकी माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दोस्ती के मामले में आपको निर्णय लेने में परेशानी आ सकती है। इस दौरान बहुत सोच समझ कर किसी पर भरोसा करें। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो ये समय बहुत अच्छा है, आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।
मिथुन राशि
बुध का परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए मिले जुले परिणाम लेकर आएगा। बुध आपके पराक्रम में वृद्धि करेंगे लेकिन छोटे भाई-बहनों से आपके मतभेद होने वाले हैं। पारिवारिक जीवन में भी मतभेद रह सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
कर्क राशि
आपकी राशि से निकलकर ही बुध सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस दौरान आपको पारिवारिक मामलों में संयम रखना होगा। घर में विवाद की स्थिति बन सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। बिना वजह विवाद को तूल ना दें। इस गोचर के बाद धन संचय पर ध्यान दें, फिजूलखर्ची बढ़ सकती है। जिससे आर्थिक परेशानी उठानी पड़ सकती है। समयकाल में किसी को भी धन उधार पर ना दें।
सिंह राशि
बुध का गोचर आपकी राशि में ही होने वाला है इसलिए इस दौरान सिंह राशि वाले जातकों के लिए उच्छे समय की शुरुआत होगी। इल राशि के जातक मालामाल बनने वाले हैं। इस गोचर से आपको धन संबंधी कई फायदे होंगे। स्वास्थ के मामले में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। मानसिक तौर पर आप किसी मामले को लेकर तनावग्रस्त रह सकते हैं। चिंताएं बढ़ सकती हैं। आपके लिए यह गोचर बहुत लाभप्रद साबीत होगा।
कन्या राशि
इस राशि के 12वें भाव में बुध आने वाले हैं जो कि अच्छा संकेत नहीं है। खासकर कि स्वास्थ के मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी के कारण परेशान रह सकते हैं। यदि कोई जातक विदेश जाने के इच्छुक हैं तो उनकी ये इच्छा इस दौरान पूरी हो सकती है। यात्रा के दौरान परेशानी हो सकती है लेकिन सावधानी बरतने पर लाभ मिल सकता है।
तुला राशि
आपकी राशि में बुध आपके लाभ भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस समय आपकी धन प्राप्ति के पूर्ण योग बन रहे हैं। बुध का परिवर्तन आपके लाभदायक सिद्ध होगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि के आसार भी बन रहे हैं। यदि आप लंबे वक्त से पर्यटन पर जाने के प्लान बना रहे हैं तो ये अवसर सही है इसका फायदा उठाइए। तुला राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जो कि आपको कई क्षेत्रों में लाभ देगा।
वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में बुध का आना आपके लिए नए कार्यों के रास्ते खोल देगा। जो लोग विवाहित हैं उन्हें अपने लक्ष्यों को हासिल करने में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। यह निश्चित है कि आपकी मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ के प्रति आपको भी सचेत रहने की आवश्यकता है।
धनु राशि
बुध इस राशि में भाग्य स्थान पर आ रहे हैं। भाग्य स्थान में बुध का आना विवाह के योग बनाता है। यदि आप अविवाहित हैं तो रिश्ते की बात आगे बढ़ा सकते हैं। जो विवाहित हैं उनके जीवनसाथी का इस दौरान भाग्योदय भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बुध की वजह से आपके कार्य तो बनेंगे लेकिन इनकी गति थोड़ी धीमी रह सकती है।
मकर राशि
आपकी राशि से बुध आंठवे भाव में गोचर करेगा। यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। स्वास्थ को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। खान-पान पर ध्यान दें और भरपूर आराम करें। प्रतिद्वंदियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। अपनी कमजोरी को किसी के सामने जाहिर करने से बचें शत्रु इसका फायदा उठाकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। व्यापारियों के लिए ये मिलाजुला परिणाम देगा लेकिन आपको अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर नजर रखने की जरूरत है अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ा सकता है।
कुंभ राशि
आपकी राशि से बुध सप्तम भाव में प्रवेश करेगा। इस राशि के जातकों के लिए विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं। जिन जातकों को संतान प्राप्ति की इच्छा है उन्हें इस दौरान खुशखबरी मिल सकती है। जिन लोगों के रिश्तों में अनबन चल रही है वो संयम से काम लें।
मीन राशि
आपकी राशि से बुध छठे भाव में गोचर करेगा। इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ नहीं रहेगा। इस दोरान आपको धैर्य से काम लना होगा वहीं आपको चौकन्ना रहने की भी आवश्यकता रहेगी। प्रतिस्पर्धी आप पर हावी होने की भरपूर कोशिश करेंगे। स्वास्थ का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में भी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

No comments: